Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

इंडियन वेल्स 2026: हाथ में तेज दर्द के कारण कोको गॉफ ने तीसरे दौर का मैच बीच में छोड़ा

21 वर्षीय गॉफ उस समय 2-6, 0-2 से पीछे चल रही थीं। अंतिम गेम से पहले उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया और फिर मैच से हटने का फैसला किया। नेट पर गॉफ ने एला से माफी मांगते हुए कहा, “मुझे माफ करना, तुम बहुत अच्छा खेल रही थीं।”

09 Mar 2026

इंडियन वेल्स 2026: हाथ में तेज दर्द के कारण कोको गॉफ ने तीसरे दौर का मैच बीच में छोड़ा

इंडियन वेल्स। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिका की कोको गॉफ को इंडियन वेल्स ओपन 2026 के तीसरे दौर के मुकाबले में चोट के कारण मैच बीच में छोड़ना पड़ा। रविवार को खेले गए मैच में गॉफ फिलीपींस की खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा एला के खिलाफ खेल रही थीं, लेकिन बाएं हाथ में तेज दर्द के कारण वह मुकाबला जारी नहीं रख सकीं।

21 वर्षीय गॉफ उस समय 2-6, 0-2 से पीछे चल रही थीं। अंतिम गेम से पहले उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया और फिर मैच से हटने का फैसला किया। नेट पर गॉफ ने एला से माफी मांगते हुए कहा, “मुझे माफ करना, तुम बहुत अच्छा खेल रही थीं।”

मैच के बाद गॉफ ने बताया कि उनके बाएं हाथ में अचानक बेहद तेज दर्द शुरू हो गया था। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे हाथ के अंदर पटाखा फट रहा हो और पूरा हाथ जल रहा हो।

गॉफ ने कहा, “ऐसा लग रहा था जैसे मेरे हाथ के अंदर आतिशबाजी हो रही हो और पूरा हाथ आग की तरह जलने लगा। डॉक्टरों का मानना है कि यह शायद नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है।”

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने करियर में पहले कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया था और यह अनुभव उनके लिए काफी डरावना था।

गॉफ के करियर में यह केवल दूसरी बार है जब उन्हें मैच बीच में छोड़ना पड़ा। इससे पहले उन्होंने 2022 में सिनसिनाटी ओपन के दौरान एक मुकाबले से रिटायरमेंट लिया था।

गॉफ हाल ही में शानदार फॉर्म में थीं। तीन हफ्ते पहले उन्होंने दुबई में खेले गए टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में एला को 6-0, 6-2 से हराया था। इस वजह से कैलिफोर्निया में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में उन्हें खिताब के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा था।

गॉफ के रिटायरमेंट के बाद 20 वर्षीय एला सीधे प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। अब उनका सामना चेक गणराज्य की खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा से होगा।

मैच के बाद एला ने कहा कि इस तरह जीतना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, “किसी भी खिलाड़ी के लिए मैच से रिटायर होना कठिन फैसला होता है। कोई भी खिलाड़ी इस तरह जीतना या हारना नहीं चाहता। फिर भी मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं और उम्मीद है कि इस लय को आगे भी बरकरार रखूंगी।”

गॉफ ने बताया कि वह सोमवार को एमआरआई स्कैन कराएंगी ताकि चोट की सही स्थिति का पता लगाया जा सके। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि यह लंबे समय की समस्या नहीं है और वह जल्द ही अगले टूर्नामेंट में वापसी कर सकती हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंडियन वेल्स 2026: हाथ में तेज दर्द के कारण कोको गॉफ ने तीसर
21 वर्षीय गॉफ उस समय 2-6, 0-2 से पीछे चल रही थीं। अंतिम गेम से पहले उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया और फिर मैच से हटने का फैसला किया। नेट पर गॉफ ने एला से माफी मां





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News